फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में नहीं होता एक भी रीटेक: आशीष

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते अभिनेता आशीष सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। फिल्म की शूटिंग करते समय सीन को ठीक करने के लिए कई रीटेक मिलते हैं। असल जिंदगी में कोई भी रीटेक नहीं होता। रील और रियल लाइफ में यही अंतर है। यह बात नेत्र चिकित्सालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अभिनेता आशीष सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी युवाओं को रील और रीयल लाइफ के अंतर को समझकर आगे बढ़ना होगा। फिल्म जगत में कॅरियर बनाने की मंशा रखने वाले युवा संघर्ष से घबराएं नहीं। आत्मविश्वास और उत्साह बनाए रखते हुए जुनून से काम करें। आशीष ने कहा कि फिल्म लाइन में आने वाले युवाओं को वह प्रोत्साहित करेंगे। मुंबई में अवसर दिलाने के लिए भी प्रयास करेंगे।
आशीष के मुताबिक कॉमेडी फिल्मों में काम करना पहली पसंद है। वह शाहरुख खान के साथ जीरो फिल्म में काम कर चुके हैं। फिर से शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम करना चाहते हैं। जनवरी में रिलीज होने वाली फिंगर क्रास फिल्म को लेकर भी वह खासे उत्साहित हैं। इस दौरान डॉ. प्रत्यूष दुबे व हिमांक दुबे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें