फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नवविवाहिता की मौत, हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। बीमारी के चलते शनिवार को नवविवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



कस्बे के तिर्वा रोड निवासी पंकज यादव की पत्नी आरती देवी (23) की सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार के लोगों के साथ आए औरैया के थाना दिबियापुर के ग्राम कसाह निवासी आरती के पिता रामबाबू हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बेटी आरती की शादी 18 अप्रैल 2024 को पंकज के साथ 15 लाख रुपये में शादी की थी। बेटी का पति पंकज, ससुर विनोद, सास सरला देवी तथा देवर हिमांशु ने दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि यह लोग पुत्री की हत्या कर उसे फोन पर गुमराह कर रहते रहे। थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


पड़ोसियों ने बताया, बीमार रहती थी आरती

पुलिस ने आरती की मौत के मामले में जब पड़ोसियों से जानकारी ली, तो उनका कहना था आरती बीमार रहती थी। अभी कुछ महीने पहले कम उम्र के बच्चे को जन्म दिया था, जिसकी मौत हो गई थी। आरती की भी तबीयत खराब थी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें