फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छह दिन से बत्ती गुल थाने के सामने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इंदरगढ़। कस्बा के जगतपुर क्षेत्र में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
तेज गर्मी और उमस के बीच बिजली न आने से क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली की कटौती से परेशान होकर शनिवार देर शाम को महिलाओं ने थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व खुशबू सक्सेना, रचना मिश्रा, शीलू सक्सेना, कौशल्या, धर्मेंद्र और आनंद सहित अन्य लोगों ने किया। आक्रोशित महिलाओं ने बिजली विभाग व प्रशासन के खिलाफर नारेबाजी की। इसके बाद जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीते छह दिनों से बिजली नहीं होने के कारण क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है, वहीं गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर जांच करने तक नहीं आया। इससे साफ है कि विभागीय लापरवाही चरम पर है।
महिलाओं ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष प्रदर्शन में शामिल हुए और बिजली विभाग के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जेई सुधीर कुमार गौतम ने बताया कि क्षमता से अधिक लोड होने की बजह से बिजली आपूर्ति बाधित हों रही है। उच्चाधिकारियों से रविवार को 250 किलोवाट का एक नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात चल रही है। ट्रांसफार्मर लगने से सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें