तालग्राम विकास खंड के परिषदीय स्कूलों के
बालक-बालिकाओं की हुई खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे
प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
एसईएन इंटर कालेज के खेल मैदान पर
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। 100 मीटर दौड़ में उच्च
प्राथमिक वर्ग में पनगवां की नेहा, गुरसहायगंज के आसिफ, 200 मीटर में
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा शीतल, सरायप्रयाग के अनुराग, 400
मीटर में अदमापुर की रोष्टी व रौतामऊ के छात्र अनमोल पहले स्थान पर रहे।
प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सिमरापार स्कूल की छात्रा सुनीति, बालक
में तालग्राम के विक्रम, 100 मीटर दौड़ बालिकाओं में सिमरापार की सुनीति,
तालग्राम के विक्रम, 200 मीटर में तालग्राम की सारिका, सिमरापुर के सुमित
अव्वल रहे। लंबी कूद में उच्च प्राथमिक वर्ग में पनगवां की नेहा प्रथम व
अदमापुर की रोष्टी द्वितीय, बालक वर्ग में महोना के करन प्रथम व रौतामई के
अनमोल द्वितीय रहे।
प्राथमिक में तालग्राम की साक्षी प्रथम, सिमरापार की
जान्हवी द्वितीय, बालक में महोना के क्षितिज व अंकित द्वितीय रहे।
प्राथमिक कबड्डी बालिका वर्ग में तालग्राम की बालिकाएं प्रथम व महोना की
बालिकाएं दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में तालग्राम के बालक प्रथम व
सिमरापार के बालक कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय रहे।
उच्च प्राथमिक स्तर
की कबड्डी में कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल की बालिकाएं प्रथम व पनगवां की
बालिकाएं द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में सराय प्रयाग के छात्र प्रथम व महोना
के छात्र द्वितीय रहे। इस दौरान बीईओ नीलम वर्मा, वार्डन रागिनी गौतम,
दिलीप यादव, रवि त्रिपाठी, राजेंद्र पटेल, बालकृष्ण सविता, कबीर अहमद,
मोहब्बत अली, सरोजनी दुबे, पूनम मिश्रा, नवीन मिश्रा, पीटीआई दिनेश आदि
मौजूद थे।