फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में खरगपुर बिलंदपुर टीम ने मारी बाजी

Sat, 06 Feb 2016 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय मिनी खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी कौशल कला का प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह यादव व बीईओ राजीव गंगवार ने शुभारंभ किया। कबड्डी में खरगपुर बिलंदपुर की टीम विजयी रही।
विज्ञापन


प्राइमरी स्तर पर 50 मीटर दौड़ में गौतम, नितन, वर्षा, शिवानी, सुलेखा ने जीत हासिल की। सौ मीटर दौड़ में श्याम, मोहन, सचिन, ज्ञानेश, शिवानी, अलका, रोशनी ने जीत हासिल की। सुलेख प्रतियोगिता में खुशबू व कामिनी, जूनियर स्तर पर अनुष्का, सुनैना व रजत सफल रहे।

मानचित्र में सुनैना, रश्मी सफल रहीं। सौ व दो सौ मीटर दौड़ में बच्चों ने भाग लिया। अंत में बीईओ ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह भदौरिया, एबीआरसी सतेंद्र सिंह यादव, जिला क्रीड़ा प्रभारी राजीव शुक्ला, ब्लाक क्रीड़ा प्रभारी श्यामबाबू, निर्मल राजपूत, नैमिष द्विवेदी, नीलेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें