नेहरू पीजी कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं
के दूसरे दिन छात्रा नीलम और छात्र मो. आमिर खान ने कई प्रतियोगिताओं में
शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बना लिया।
400 मीटर दौड़ में छात्राओं
नीलम ने प्रथम, एकता ने द्वितीय, अनीसा ने तृतीय, छात्रों में आमिर खान ने
प्रथम, सुवीन ने द्वितीय और शिवा गौतम ने तृतीय स्थान पाया। डिस्कस थ्रो
छात्रा में नीलम प्रथम, मृदुला द्वितीय, देवकी तृतीय, छात्रों में जितेंद्र
प्रथम, रंजीत द्वितीय, मो. आमिर खान तृतीय रहे।
हैमर थ्रो छात्रा में नीलम
प्रथम, दीक्षा मिश्रा द्वितीय, मृदुला तृतीय, छात्र में रंजीत सिंह प्रथम,
मो. आमिर खान द्वितीय, सुवीन कुमार तृतीय रहे। ऊंची कूद छात्रा में उपासना
प्रथम, दीक्षा मिश्रा द्वितीय और रंजना व मेनका तृतीय रहीं। छात्रों की
1500 मीटर दौड़ में विजेंद्र सिंह प्रथम, मो. आमिर खान द्वितीय, सुवीन
तृतीय, ट्रिपल कूद में अवधेश कुमार प्रथम, मो. आमिर खान द्वितीय और सुवीन
तृतीय रहे।
छात्राओं की रिले दौड़ में टीम ए की दीक्षा मिश्रा, उपासना,
एकता, नीलम प्रथम, टीम बी की रंजना, वंदना, देवकी, शिवांगी राठौर द्वितीय
और मेनका, प्रियांशी, सोनम, श्रुतिकीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्रों की ऊंची कूद में रंजीत सिंह प्रथम और अनूप सिंह द्वितीय रहे।
विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ. अजिता त्रिपाठी अवस्थी ने पुरस्कृत
करते हुए कहा कि शेष प्रतियोगिताएं अवकाश खत्म होने के बाद आठ जनवरी को
होंगी।
इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आरएन राय, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. बबिता
यादव, डॉ. उदयपाल सिंह, प्रो. धर्मवीर सिंह, प्रो. प्रियंका, डॉ. वीएन राय,
डॉ. मनोज गर्ग, प्रो. सर्वेश कुमार, रमेशचंद्र पांडेय, अमित शुक्ला, रेनू
पांडेय, योगेंद्र प्रताप सिंह, शांतनु शुक्ल, आशीर्वाद दुबे, गौरव मिश्रा,
कुलदीप कुमार आदि मौजूद थे।