ग्राम रंधीरपुर रोड स्थित जिला ग्राम्य विकास
प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार से सोशल आडिट टीमों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण
शुरू हुआ। पहले दिन जिला प्रशिक्षण अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने मनरेगा से
संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के साथ ही ग्राम
पंचायतों का भ्रमण करके प्रैक्टिकल भी किया जा रहा है।
जिला ग्राम्य
विकास प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जिला प्रशिक्षण
अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों
का जाबकार्ड बनवाने, मजदूरी, बेरोजगारी भत्ता, मनरेगा के कार्य, ग्राम
पंचायतों का लेवर बजट, ग्राम पंचायतों में बनवाए गए इंदिरा आवास का आडिट
सहित कई बिंदुओं पर सोशल आडिट टीम को जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान टीमों
से प्रैक्टिकल भी कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रही टीम से ग्राम
पंचायत भगवंतपुर में भ्रमण कराकर वहां का आडिट कराया गया। इस दौरान दिलीप
कुमार, अमर सिंह, अर्पित ने भी कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।