फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...

Thu, 17 Aug 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
गोकुल जाते वासुदेव की जीवंत झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर व देहात क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रात 12 बजे के बाद भगवान का जन्म होते ही हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...गूंज चारों ओर सुनाई दे रही थी। घंटा घड़ियालों के साथ भक्तों ने आतिशबाजी कर भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से रंग-बिरंगी झालरों के साथ सजाया गया था। कई मंदिरों में भगवान की लीलाओं से संबंधित झांकियों के दृश्य बनाए गए थे, तो कई मोहल्लों में जीवंत झांकियां सजाकर भगवान की लीलाओं का सजीव मंचन किया गया। जय दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में जीवंत झांकियों को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां कृष्ण बने गोपाल, राधा के रूप में तनिषा, मां दुर्गा के रूप में बिट्टू, शंकरजी के रूप में गोलू, सीता स्वरूप में दिपांशी, हनुमान स्वरूप में शिवा, भैरवनाथ के स्वरूप में विष्णु तथा भूत-प्रेत के रूप में अवनीश व लल्ला ने भगवान की लीलाओं का मंचन किया। मोहल्ला राधानगर में भक्तों ने भगवान की दिव्य झांकियों के साथ धार्मिक नृत्य एवं नाटक का आयोजन किया। बाल राधा-कृष्ण के स्वरूप में सक्षम दीक्षित तथा यशी तिवारी ने सब का मन मोह लिया। शेष नाग के साथ कृष्ण स्वरूप में चिराग दुबे और शंकर रूप में हिमांशु यादव, मां दुर्गा स्वरूप में शिवानी ने अपनी अलग छाप छोड़ी। इस दौरान रविप्रकाश गुप्ता, जीवालाल यादव, ओमशिव गुप्ता, प्रवीन कुमार, अक्षय पाठक, कृष्ण गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे। मोहल्ला बजरिया स्थित आनंदीनाथ मंदिर में भगवान दिव्य झांकी सजाई गई। जिसमें भगवान के रूप में कलाकारों ने लीलाओं का मंचन किया। इसी तरह नए धर्मशाला साकेत धाम, मोहल्ला कटरा, मोहल्ला जुलाहापुरी सहित कई स्थानों पर भगवान की झांकियां सजाकर धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
बिजली न आने से परेशान रहें भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मंगलवार रात साढ़े 9 बजे बिजली चली गई, जिससे भक्त मायूस हो गए। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर जानकारी की, तो बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से पनकी पावर कंट्रोल रूम द्वारा दो घंटे की रोस्टिंग की गई है। रात साढ़े 11 बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें