फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों, अरहर पर माहू व चेपा का हमला

Mon, 07 Nov 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
फसल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के अमोलर, ताहपुर, बरगावां क्षेत्र के गांवों में कोहरे व बदली के मौसम ने सरसों, अरहर, सेमी फसलों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है। फसलों में माहू कीट के साथ चेपा रोग का प्रभाव दिखाई देने लगा है। जिससे किसानों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। फसलों पर रोग बढ़ते जा रहे हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने कीट नियंत्रण व रोकथाम के सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के किसान सुनील कुमार निवासी सरियापुर ने बताया कि इस समय सरसों में फूल निकल रहे हैं। मौसम के अचानक बदलाव आ जाने से माहू कीट का प्रकोप फसल पर होने लगा है। जिससे फूल नष्ट होने से दलहनी फसल के उत्पादन में गिरावट की संभावना दिखाई दे रही है।

बिजपुरवा के किसान राजेंद्र कुमार पाल ने बताया कि अरहर की फसल में भी फूल की शुरुआत हो रही है। इसमें माहू के साथ चेपा रोग बढ़ने लगा है।
अमोलर के किसान श्याम सिंह ने बताया कि बाजार में देर से फसल पहुंचने की संभावना है। माहू कीट पर दुकानदारों की ओर से दी गई कोई भी दवा कारगर साबित नहीं हो रही है।
विज्ञापन


माहू कीट व चेपा रोग से निजात दिलाने के लिए किसान इमिडाक्लोर्पिड की एक मिली लीटर मात्रा को एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। जिससे माहू कीट पर नियंत्रण हो जाएगा।
विज्ञापन

- अभिनंदन सिंह (कृषि रक्षा अधिकारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें