फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्राबाग रोड पर टूटी पुलिया से परेशानी

Sun, 06 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरगांवा से मुर्राबाग गांव तक जाने वाले रास्ते पर सलेमपुर रोड के पास क्षतिग्रस्त पुलिया बवाल-ए-जान बनी है। अक्सर चार पहिया वाहनों को घूमकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है।
विज्ञापन


सर्वेश बाथम, संजीव त्रिपाठी, आशुतोष यादव, अजय यादव, अजय दुबे ने बताया कि इस रोड से धीरपुर, नौरंगपुर, चियासर, भंवरगाढ़ा, गोरीबांगर, बड़ौरा, जलेसर, सद्दूपुर आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं। रोड की पुलिया कई महीने पहले क्षतिग्रस्त हो गई थी। धीरपुर गांव से पहले रोड के बीचोबीच पुलिया टूटी है।

इसमें अब कई फिट ऊंची झाड़ी उग आई है। रात के वक्त अक्सर वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। पीडब्ल्यूडी के जेई से लेकर एक्सईएन तक को जानकारी दी गई पर नई पुलिया बनवाना तो दूर मरम्मत तक नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने सांसद डिंपल यादव व डीएम से निरीक्षण कराकर पुलिया निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें