फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सांसद सुब्रत पाठक की पांच साल में बढ़ी संपति, एक मुकदमा भी दर्ज

Wed, 24 Apr 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। वर्ष 2019 में सांसद बनने से पहले के हलफनमामा और अब दिए गए हलफनामा के मुताबिक भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की संपति में करीब दोगुना इजाफा हुआ है। सांसद बनने के बाद उनके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज हुआ है। पेशे से इत्र और आलू कारोबारी सुब्रत पाठक पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का बैंक कर्ज भी है। वह हर साल करीब 20 लाख रुपये टैक्स अदा करते हैं।
विज्ञापन


सुब्रत पाठक की ओर से दिए गए हलफनामा के मुताबिक उन्होंने शहर के पीएसएम पीजी कॉलेज से वर्ष 2001 में स्नातक किया है। उनका मुख्य व्यवसाय आलू और इत्र से जुड़ा है। उन्होंने वर्ष 2018-2019 में 14,50,616 रुपये आय दर्शाई थी, जो अब 2022-23 में बढ़कर 57,58,890 रुपये सालाना हो गई है। इसी तरह उनकी पत्नी नेहा पाठक की भी सालाना आमदनी 21,92,540 रुपये है। सुब्रत के हाथ में 9,21,711 रुपये तो पत्नी के हाथ में 2.40 लाख रुपये की नकदी है। उनके करीब 13 बैंक खातों में 5.28 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि पत्नी के बैंक खाते में 80.14 लाख रुपये हैं।
सांसद के पास 180 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 10.80 लाख रुपये है तो पत्नी के पास 516 ग्राम सोना है, जिसका बाजार मूल्य 30.95 लाख रुपये है। सांसद के पास 0.61 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, जबकि पैतृक 26 एकड़ भूमि में छठवां हिस्सा भी है। इस भूमि की मौजूदा कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। शहर के कचहरी टोला में एक प्लॉट भी है, जिसकी कीमत दस लाख रुपये है। वहीं, व्यवसायिक भूमि की कुल कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक है। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। वह सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक, यूट्यूब, पब्लिक एप, वॉट्सएप, इंस्टाग्राम, एक्स और नमो एप का भी उपयोग करते हैं, जिनमें उनकी लाखों में फैन फालोइंग है।
विज्ञापन


इनसेट
पिछली बार से इस बार इस तरह बढ़ी संपत्ति
सुब्रत पाठक की ओर से वर्ष 2019 में दिए गए हलफनामा के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 5,42,87,991 रुपये थे। जबकि 2,89,93,930 रुपये की देनदारी भी थी। इस बार उनकी ओर से दायर हलफनामा के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये है। इसमें 5,28, 32, 306 रुपये चल संपत्ति और 3, 55, 61, 303 रुपये अचल संपत्ति है। पिछली बार चल संपत्ति 1, 62, 18, 019 रुपये अचल संपत्ति 3,31, 35000 रुपये की थी।


इनसेट
कार और असलहों के शौकीन सुब्रत पर पुलिस से विवाद की दर्ज है रिपोर्ट

अपने नामांकन के दौरान सांसद सुब्रत पाठक ने जो हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक पिछले साल जून 2023 में राजनैतिक विद्वेषवश पुलिस के साथ विवाद के तहत मुकदमा दर्ज है। उस मुकदमा की विवेचना प्रचलित है। उनके पास 1.34 करोड़ रुपये कीमत की मर्सडीज बेंज कार भी है और पिस्टल समेत कई हथियार भी हैं। पत्नी के पास भी दो कार हैं, जिनकी कीमत करीब 11 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें