फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल सुविधाओं पर सांसद ने जनता से मांगी राय

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सांसद सुब्रत पाठक ने जनता से कन्नौज में रेल सुविधा बढ़ाने के लिए सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव 30 सितंबर को होने वाली पूर्वोत्तर रेलवे की डिवीजनल बैठक के चलते मांगे गए हैं। इस बैठक में सांसद को भी शामिल होना है। जनता से मिली राय को वह रेल अफसरों के सामने रखेंगे। सांसद की इस पहल का लोगों ने स्वागत भी किया है। करीब तीन सौ लोगों ने अपनी राय भी दी है।
विज्ञापन

एसपी टंडन ने सुझाव दिया है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर ओवरब्रिज दूर बना है। इसे हटाकर कानपुर की तर्ज पर अंडरपास बना दिया जाए। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से दो पर जाने में आसानी होगी। रविकांत ने सुझाव दिया है कि कन्नौज से कानपुर जाने के लिए दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे के बीच कोई ट्रेन नहीं है। इस बीच एक ट्रेन चलाई जाए। स्वदेश मिश्रा ने छिबरामऊ को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग उठाई है। नरेंद्र मिश्रा ने कानपुर के लिए एक-दो और ट्रेनें बढ़ाने की मांग की है। रामनाथ गुप्ता ने सुझाव दिया है कि कन्नौज से गंगापार करते हुए माधौगंज तक नई लाइन बिछनी चाहिए।
कन्नौज-माधौगंज-बालामऊ जंक्शन कनेक्ट होने से हरदोई, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, लुधियाना और जम्मू तक की लाइन कनेक्ट हो जाएगी। भूकेंद्र सिंह भूपति ने भी कन्नौज-हरदोई रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। संजय पाल ने सुझाव दिया है कि छिबरामऊ के लिए भी रेल लाइन कनेक्टिविटी होनी चाहिए। मानीमऊ स्टेशन को हाल्ट स्टेशन की श्रेणी से हटाया जाए। कन्नौज स्टेशन पर आरक्षण काउंटर बढ़ाए जाएं। वहीं एक ट्रेन जम्मू तवी वाया कन्नौज होकर गुजारी जाए। गणेश त्रिपाठी, मयंक मिश्रा ने भी छिबरामऊ तक लाइन बिछवाने की मांग की है। नितिन कुमार शर्मा ने सुझाव दिया है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन को और विकसित किया जाना चाहिए। दिल्ली के लिए ट्रेनें बढ़ाई जाएं। रजत मल्होत्रा ने कन्नौज से हल्द्वानी वाया बरेली ट्रेन चलाने की मांग की है। गिरीश कुमार नायक ने मांग की है कि बेला में रेलवे स्टेशन हो, बेला को टाउन एरिया बनाना चाहिए। अवशेष कुमार ने मांग की है कि फफूंद रेलवे स्टेशन को सुपरफास्ट ट्रेन का तोहफा दें।
विज्ञापन

अनूप कुमार, वैभव दुबे ने दिल्ली के लिए दो और गाड़ियां चलवाने की मांग की है। शिवराज वर्मा ने मांग की है कि गुरसहायगंज स्टेशन पर लखनऊ-जयपुर और छपरा-मथुरा एक्सप्रेस का ठहराव कराया जाए। आलोक कुमार ने सुझाव दिया है कि कन्नौज और गुरसहायगंज में जिन ट्रेनों का ठहराव नहीं है, उनका ठहराव सुनिश्चित कराया जाए। कानपुर से आनंद विहार (संडे स्पेशल) को प्रतिदिन या कम से कम तीन दिन किया जाए। कानपुर फर्रुखाबाद रूट पर बिल्हौर और शिवराजपुर में कन्नौज और फर्रुखाबाद के लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रोकी जाएं। आशुतोष कश्यप ने गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। प्रयागराज के लिए भी ट्रेन चलवाने की मांग की। मंगलम पांडेय ने कन्नौज वासियों के लिए दिल्ली, जयपुर और हरिद्वार के लिए ट्रेनें शुरू कराने की मांग की है।
उमेश कटियार ने सुझाव दिया है कि कन्नौज का कानपुर से व्यापारिक रिश्ता है। कोई व्यापारी या फिर मरीज कानपुर जाता है, वह शाम को ही लौटना चाहता है। शाम को शात बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं है। इसे चलवाने की व्यवस्था की जाए।
इसी तरह करीब तीन सौ लोगों ने अपने सुझाव दिए हैं। करीब साढ़े सात सौ लोगों ने सांसद की इस पहल का स्वागत किया है। सांसद को सुझाव उनके फेसबुक पेज या सांसद हेल्प लाइन नंबर 9700002119 पर भी 28 सितंबर की शाम पांच बजे तक दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें