फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से घायल महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
अनारकली की फाइल फोटो। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। सात दिन पहले अन्ना सांड़ के हमले में घायल महिला ने कानपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

इलाके के ग्राम दानपुर निवासी अनारकली (56) पत्नी पंचमलाल पर 18 सितंबर को शौच के लिए जाते समय अन्ना सांड़ ने हमला कर दिया था। इससे अनारकली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। सात दिन तक चले उपचार के बाद अनारकली ने दम तोड़ दिया। अनारकली के परिवार में बेटा अशोक के अलावा पौत्री शालू, शालिनी व पौत्री शिवम व अमित हैं।
सांड़ के हमले से महिला घायल
छिबरामऊ(कन्नौज)। सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही महिला पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के ग्राम रामखेड़ा निवासी रामदेवी पत्नी वीरेंद्र सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थीं। रास्ते में सांड़ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इन्हें बचाया। परिजनों ने घायल अवस्था में नगला दिलू स्थित सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें