फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटे से मिल छलक उठीं मां की आंखें

विज्ञापन
परिजनों के साथ मौजूद दिव्यांशु। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बाजार करते समय परिजनों से मासूम बिछुड़ गया। राहगीरों ने मुख्य मार्ग के किनारे खड़े मासूम को कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस ने तलाश शुरू की तो मासूम की मां मिल गई। पुलिस ने उसे मां के सुपुर्द किया तो उनकी आंखों से आंसू छलक उठे।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बा विशुनगढ़ निवासी नीतू पत्नी शीलू अपने भाई धर्मेंद्र की शादी में आई थीं। छिबरामऊ में बाजार करते समय नीतू का बेटा दिव्यांशु बिछुड़ गया। दिव्यांशु सड़क के किनारे खड़े होकर रो रहा था। आसपास के दुकानदारों ने उससे पूछताछ की तो उसने अपनी मां का नाम बता दिया। वह पता नहीं बता पा रहा था। दुकानदारों ने मासूम को कोतवाली पहुंचा दिया। इसके बाद पुलिस ने दिव्यांशु के परिजनों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दिव्यांशु की मां नीतू व मामा को तलाश लिया। कोतवाली में मासूम को मां के सुपुर्द कर दिया। बेटे से मिलते ही नीतू की आंखें आंसुओं से छलक उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें