फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भ्रष्टाचार की जांच में लापरवाही पर मंत्री भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आंगनबाड़ी केंद्रों पर व्याप्त भ्रष्टाचार पर राज्यमंत्री असीम अरुण का पारा गुरुवार को चढ़ गया। उनके द्वारा दिए गए प्रकरण की जांच में लापरवाही मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकारा और जिलाधिकारी को 15 दिन में जांच पूरी करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नजरापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का राज्यमंत्री ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। उनके साथ डीएम व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इससे पहले निरीक्षण में मिली कमियों के संबंध में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई और न ही कोई विभागीय कार्रवाई की जा रही है। भ्रष्टाचार को रोकना केवल मेरी जिम्मेदारी नहीं है। नौ महीने बीत चुके, विभाग क्या कर रहा है। ढुलमुल रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने डीएम से कहा कि किसी सक्षम अधिकारी को लगाकर 15 दिन में जांच पूरी की जाए। यदि मामला सही है तो कोई बात नहीं और यदि कोई दोषी पाया जाए तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। आंगनबाड़ी केंद्र पर अनियमितता मिली तो सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें