फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

विज्ञापन
 पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते एडीजी कानुपर जोन हरीश चंदर व अन्य अफसर। - फोटो : पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते एडीजी कानुपर जोन हरीश चंदर व अन्य अफसर।
विज्ञापन
कन्नौज। अपराध समीक्षा बैठक में डीआईजी जोन हरीश चंदर ने आगामी जेटीसी, आरटीसी व नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों को ठहराए जाने की व्यवस्थाओं को लेकर थानेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि अपराधी बख्शे नहीं जाने चाहिए। वह गुरुवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्षिक निरीक्षण का मुख्य मकसद पंचायत चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए सभी थानेदारों और क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गांव में भावी, निवर्तमान प्रधानों की सूची बनाएं। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टोलेरेंस की व्यवस्था जारी रहेगी। इसमें कोई पुलिसकर्मी लिप्त मिला तो कार्रवाई के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बैठक के दौरान निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण, जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण एवं लंबित विवेचनाओं को शीघ्र ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही जनपद में आगामी जेटीसी, आरटीसी प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 15 जून को प्रस्तावित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में अभ्यर्थियों के आगमन, ठहराव आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ तिर्वा डॉ. प्रियंका वाजपेयी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें