फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड-डे मील न बनने पर हंगामा

Tue, 22 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम मिश्राबाद के प्राथमिक स्कूल में पिछले तीन माह से एमडीएम नहीं बन रहा है। मंगलवार को स्कूल आए बच्चों ने इंटरवल के दौरान हंगामा कर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


ग्राम मिश्राबाद के प्राथमिक स्कूल में 75 बच्चे पंजीकृत हैं। मंगलवार को स्कूल आए बच्चों ने तीन माह बाद भी जब इंटरवल में एमडीएम नहीं मिला तो बच्चों ने स्कूल में हंगामा करना शुरू कर दिया। स्कूल के चंदन, छवि, सौरभ, ज्योति, शहवाज, मोहित, उपासना, प्रशांत, उपेंद्र, अनुज, शिवम, रोशनी आदि ने बताया कि तीन माह से स्कूल में खाना नहीं मिल रहा।

इस बारे में अध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि मामले की सूचना संकुल प्रभारी और बीईओ को दी गई थी। बीएसए ने बताया कि दोषी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नवनिर्वाचित प्रधान रामबहादुर सिंह ने बताया कि जल्दी ही मिड-डे मील बनवाना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें