फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी से चार की मौत

विज्ञापन
मेडिकल कालेज का मुख्य गेट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार मरीजों की सोमवार रात ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। आरोप लगाया गया कि रात में अचानक ऑक्सीजन प्लांट बंद हो जाने से ऐसा हुआ। मरीजों के हो-हल्ला मचाने के बाद कर्मचारियों ने ऑक्सीजन आपूर्ति चालू की। सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मेडिकल व जिला प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड मरीजों के लिए 100 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। पाइप से ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है। भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि सोमवार रात करीब तीन बजे अचानक वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति बंद हो गई। इससे मरीजों में हाहाकार मच गया। शोरगुल के बाद आइसोलेशन वार्ड की ऑक्सीजन सप्लाई आनन फानन शुरू कराई गई। तब तक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती छिबरामऊ के जनता मंदिर निवासी कुंवर बहादुर (79), इब्राहिमपुर निवासी संदीप कुमार (32), सौरिख निवासी पत्रकार उज्ज्वल (30), ठकुराना कन्नौज निवासी साहित्यकार सुलभ अग्निहोत्री (61) की मौत हो गई। साहित्यकार सुलभ को केवल सांस की दिक्कत थी। कालेज प्रशासन ने शवों को मर्च्युरी हाउस में रखवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।
सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह का कहना है कि कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सप्लाई सुचारु रूप से कराई जा रही है। बताया गया कि रात में केवल इतनी देर के लिए ऑक्सीजन बंद हुई, जितना सिलिंडर बदलने में वक्त लगा। ऑक्सीजन की कमी से मौत का परिजनों का आरोप है। ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं हुई है। कोविड वार्ड में 24 घंटे में करीब 150 सिलिंडर की खपत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें