फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे इमरजेंसी में बंद रही ऑक्सीजन, भर्ती मरीज परेशान

विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को ऑक्सीजन खत्म होने से अफरातफरी का माहौल रहा। कई तीमारदार मरीजों के लिए किराये पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर पहुंचे। करीब पांच घंटे ऐसा ही माहौल रहा। ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप आने पर आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से इन दिनों खांसी, दमा, फेफड़ों में संक्र मण के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी वार्ड में हर रोज तकरीबन 12 के आसपास मरीज पहुंच रहे हैं। इमरजेंसी में भर्ती मरीजों के कोरोना जांच में पॉजिटिव निकलने पर आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है। आइसोलेशन और इमरजेंसी दोनों वार्ड में पाइप से ऑक्सीजन दी जाती है। प्लांट अलग-अलग हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी वार्ड में दी जाने वाली ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई। यहां के स्टॉक में सिलिंडर भी खत्म हो गए। ऑक्सीजन सप्लाई बंद होते ही भर्ती मरीज व इनके तीमारदार परेशान होने लगे। ऑक्सीजन के लिए आए कई लोग वापस चले गए। कई मरीजों के तीमारदार बाजार से किराये पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आए। सिलिंडर लाने वाले तीमारदार के मरीज को सीधे ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।
वहीं सीएमएस डॉ.दिलीप सिंह का कहना है कि कालेज में ऑक्सीजन के 240 सिलिंडर हैं। कोविड अस्पताल में 24 घंटे के अंदर 150 से 200 सिलिंडरों की खपत हो रही है। सबसे पहले कोविड में सप्लाई सुचारु रखनी है। कोविड वार्ड को सप्लाई देने में इमरजेंसी वार्ड की ऑक्सीजन समाप्त हुई है। इमरजेंसी की सप्लाई बंद होने की जानकारी पर सिलिंडर की खेप मंगवाई गई। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें