फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर तीन फार्मासिस्ट सहित सात को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में ओपीडी के निर्धारित समय आठ बजे के बाद भी विभाग न खुलने के मामले में सीएमएस ने सख्त रुख दिखाया है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर सीएमएस ने तीन फार्मासिस्ट सहित सात कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सभी कर्मचारियों से सोमवार तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल में सात जुलाई को ओपीडी के निर्धारित समय आठ बजे के बाद भी कई विभागों में ताला लटका हुआ था। इसको लेकर अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसी के तहत सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने फार्मासिस्ट विवेक कुमार कटियार, राजीव द्विवेदी और यादवेंद्र सिंह को नोटिस जारी किया है। साथ ही स्टाफ नर्स कामिनी शाक्य, डार्क रूम असिस्टेंट गौरव कुमार, एक्सरे टेक्नीशियन धर्मेंद्र सिंह व क्लर्क रानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन सभी कर्मचारियों को सोमवार तक जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक न होेने पर इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जिन कर्मचारियों के जवाब संतोषजनक नहीं होंगे, उनका वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को कर्मचारी की सर्विस बुक पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें