फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की रक्त जांच मशीन खराब

Sun, 02 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में डेंगू से प्रभावित मरीजाें की तादात बढ़ रही है। शनिवार की शाम तक एलाइजा टेस्ट में आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। सभी को कानपुर रेफर किया गया है। डाक्टरों ने 77 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन


सीवीसी मशीन खराब होने के कारण कई मरीजों के ब्लड सैंपल का परीक्षण नहीं किया जा सका। तेज बुखार से पीड़ित दो मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती किया गया है। मेडिकल कालेज की माइक्रो बायलाजी लैब के इंचार्ज डा. संजीव त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को एलाइजा परीक्षण में तेज ज्वर से पीड़ित जयशंकर में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस तरह से अभी तक आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि की जा चुकी है। फीवर क्लीनिक के इंचार्ज डा. प्रदीप खारया ने बताया कि शनिवार को 77 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें कई मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। सीवीसी मशीन खराब हो जाने के कारण इनकी जांचें नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें