फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज में एक लाख रुपये और सोने की चेन न मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुर रतनपुर गांव निवासी पूजा की शादी करीब तीन साल पहले बिल्हौर क्षेत्र के पिहानी गांव निवासी विकास से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में पति विकास, जयराम, ननद शारदा और ननदोई प्रवेश दहेज में एक लाख नगद और सोने की चेन मांगने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने पूजा को पीट कर घर से निकाल दिया। कई बार परिजनों ने ससुरालियों को समझाया। वह नहीं माने। इससे पीड़िता ने सदर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें