फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा गया। साथ ही पति ने दूसरी शादी करने की धमकी दी। जब विवाहिता ने इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी तो उसे पीटा गया। पीड़िता ने मायके आकर पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के रुदौली गांव निवासी महेंद्र सिंह बघेल ने पांच साल पहले बेटी साधना की शादी रजुआमऊ थाना अछल्दा जिला औरैया के युवराज सिंह उर्फ ओमजी से की थी। साधना ने शनिवार को पति युवराज सिंह, ससुर शिव प्रसाद सिंह, सास निलेश कुमारी, देवर अनुराग सिंह उर्फ भोला, ददिया सास और मोहिनी निवासी अहेरीपुर इटावा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर पति दूसरी शादी करने की धमकी देते है। विरोध करने पर 12 दिसंबर को मेरे साथ आरोपियों ने मारपीट की। सूचना पर पहुंची 1090 पुलिस ने मायके भेज दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें