फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने फैशन प्रतियोगिता में एकरूपता का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राजकीय महिला महाविद्यालय में फैशन शो प्रतियोगिता को आयोजन शनिवार को किया गया। प्रतियोगिता में भारत की वेशभूषा धारण कर छात्राओं ने एकरूपता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में अंशिका दुबे प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.शक्ति सिंह सचान ने बताया कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद की ओर से चल रहे साप्ताहिक प्रतियोगिताओं में शनिवार को फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत सभी प्रतिभागियों ने भारत की विभिन्न वेशभूषा को धारण कर विभिन्नता में एकता का संदेश दिया। बीए द्वितीय वर्ष की अंशिका दुबे प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष की सबा द्वितीय स्थान, बीए प्रथम वर्ष की हर्षा गौतम तृतीय स्थान रही। दिशिका गुप्ता बी ए द्वितीय वर्ष व मुस्कान अहिरवार बी ए द्वितीय वर्ष को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ.सोनूपुरी एवं सुनील कुमार ने निभाई।
इसके साथ ही स्वीप कन्नौज के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत मतदान देने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को जिंदगी में निराश न होने व निरंतर अपनी उम्मीद को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार में डॉ.रीतू सिंह, अंबरीन फातिमा, पी पी यादव, शैलेंद्र कुमार, विवेक तिवारी और अजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें