फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कागज के टुकड़े थमाकर जेवर ले गया टप्पेबाज

विज्ञापन
कोतवाली में जानकारी देतीं ललिता। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। दिवाली के त्योहार पर खरीदारी के लिए बाजार आई महिला से टप्पेबाजी हो गई। टप्पेबाज महिला को कागज के टुकड़े थमाकर जेवर ले गया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर के विशुनगढ़ रोड निवासी ललिता पत्नी अरविंद बाजार में खरीदारी करने निकली थीं। खरीदारी करने के बाद यह घर लौटने लगीं। तभी पीपल चौराहे पर युवक इनके पास आया। युवक ने ललिता को गड्डी पकड़ दी। इसमें ऊपर बीस के नोट लगे थे। उसने कहा कि रुपये ज्यादा हैं। इसे रख लो। हमारा कुछ काम है। कुछ देर में लौटकर गड्डी ले लेंगे। ललिता ने नोट समझकर गड्डी पकड़ ली। तभी युवक ने कहा कि कुंडल और सोने के पेंडल सहित माला हमें दे दो। लौटकर जेवर वापस देकर रुपये ले लेंगे। ललिता ने सोचा कि नोट जेवर से ज्यादा मूल्य के हैं। ललिता ने युवक को जेवर दे दिए। युवक जेवर लेकर रफूचक्कर हो गया।
काफी देर तक युवक के न लौटने पर ललिता ने गड्डी को चेक किया। इसमें कागज के टुकड़े देखकर होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका। बाद में ललिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें