फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बेहोश कर जेवर ले गया जहरखुरान ,कन्नौज से लखीमपुर जाते समय अंजाम दी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मायके जा रही महिला को जहरखुरान ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर जहरखुरान ने लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए। पीड़िता को हरदोई के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

शहर के मकरंदनगर में रहने वाले शशि कुमार गुप्ता की 40 वर्षीय पत्नी सुरूकी शुुक्रवार को मायके पसगमा, लखीमपुर बस से जा रही थीं। पास बैठा युवक इनसे बातचीत करने लगा। इस बीच उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे सुरूकी बेहोश हो गईं।
जहरखुरान सोने की चार चूड़ी, दो अंगूठी समेत करीब पांच लाख के जेवर और पांच हजार नगद ले गया। बस चालक और परिचालक ने हरदोई में बेहोशी की हालत में नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सदर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें