फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: महिला ने डंडा छीनकर सिपाही को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। झगड़े की सूचना पर पहुंचे सिपाही का डंडा छीनकर महिला ने सिपाही को ही पीट दिया। महिला का विडियो बनाने पर वह कपड़े फाड़कर हंगामा करने लगी। सिपाहियों ने कोतवाली प्रभारी को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला पठकाना में बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच रविवार दोपहर करीब तीन झगड़ा होने लगा। शिकायत पर यूपी 112 पुलिस के आरक्षी जितेंद्र और हेड आरक्षी शिव प्रकाश मौके पर पहुंचे। झगड़ रहे लोगों को समझाने का प्रयास करने पर एक महिला ने आरक्षी जितेंद्र के हाथ से डंडा छीन लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया।
सिपाही शिव प्रकाश ने डंडा छीनकर सिपाही जितेंद्र को बचाया। इस दौरान सिपाहियों ने महिला का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो वह कपड़े फाड़ कर हंगामा करने लगी। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सिपाहियों से महिला ने अभद्रता की है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें