फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट में लगीं मशीनें, जल्द होगा ट्रायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में मशीनों को लगाया गया। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट अगले सप्ताह चालू होगा। बंगलूरू से मशीनें पहुंच गई हैं। ऑक्सीजन लाइन बनते ही प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर जिला अस्पताल में तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है। अब मशीनें आ गई हैं। इन्हें प्लांट कक्ष में रखवाया गया है। शुक्रवार से इंजीनियर इन मशीनों को जोड़ने का काम करेंगे। इसके अलावा मशीन तक बिजली पहुंचाने व ऑक्सीजन लाइन का निर्माण करने का काम बाकी है। इसे भी शुरू किया जाएगा। यह सभी काम अगले सप्ताह तक पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद प्लांट को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले से ऑक्सीजन सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में हैं। इन सिलिंडरों में ऑक्सीजन भरी जाएगी। जरूरत पड़ने पर मरीज के बेड के पास पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें