कन्नौज। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के कानपुर-गंगाघाट पुल पर इंजीनियरिंग का काम होना है। इसके लिए पॉवर ब्लॉक देने के लिए कई ट्रेनों को निरस्त करने के साथ ही शॉर्ट ओरिजनेट, शॉर्ट टर्मिनेट व मार्ग परिवर्तन किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से कासगंज और कासगंज से लखनऊ के लिए चलने वाली पैसेंजर संख्या 55345 व 55346 को एक मई व 30 अप्रैल तक निरस्त रहेंगी। 15084 फर्रुखाबाद से छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस को 20 मार्च से 30 अप्रैल तक गोमतीनगर पर शॉर्ट ओरिजनेट किया गया है। 15083 छपरा से फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस 19 मार्च से 29 अप्रैल तक गोमतीनगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस मार्च में चार व अप्रैल में आठ दिनों के लिए चलने वाली ट्रेन संख्या 19410 का मार्ग परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन कन्नौज स्टेशन पर नहीं आएगी। गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन संख्या 22922 का भी मार्ग परिवर्तित किया गया है। पहले ट्रेन कानपुर से होकर गुरसहायगंज स्टेशन पर रुकते हुए फर्रुखाबाद जाती थी। ट्रेन संख्या 22921 का मार्ग भी परिवर्तित हुआ है। बांद्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस ट्रेन का मार्ग पर परिवर्तित करते हुए लखनऊ-शाहजहांपुर होते हुए चलाई जाएगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20922 का भी मार्ग परिवर्तित किया गया है। 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर हमसफर एक्सप्रेस साप्ताहिक का मार्ग परिवर्तन करते हुए लखनऊ-शाजहांपुर-कासगंज के रास्ते चलाई जाएगी। पहले यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से कन्नौज होते हुए फर्रुखाबाद जाती थी। 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस का रूट भी परिवर्तित किया गया है।