तिर्वा। गैरप्रांत से काफी संख्या में लौट रहे युवाओं को देखकर ग्रामीणों ने उन्हें गांव में घुसने नहीं दिया। ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज भेज उनकी जांच करवाई गई। सबकुछ ठीक पाए जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जांच कराने के लिए मेडिकल कालेज में लोगों की लंबी लाइनें लगी रहीं।
बाहर से गांव मे आता देख ग्रामीणों को कोरोना फैलने का गांव में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने गांव मे बाहर से आ रहे लोगो पर पाबंदी लगा दी। उन्हें बिना स्वास्थ्य परीक्षण के गांव में न घुसने की बात कही।
रविवार की सुबह बाहर से लौटे लोगों की चेकअप कराने के लिए मेडिकल कालेज में भीड़ एकत्रित हो गई। सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया रविवार को सबसे अधिक चेकअप के लिए लोग आए।