फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में ताश के पत्ते खेल रहे सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। 24 घंटे में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक पुलिस 77 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम ठठिया थाने में तैनात उप निरीक्षक रामग्रीश ने सिखवापुर में श्रीपाल, अनिल, अमित, ज्वाला प्रसाद, चंद्रपाल, हेमंत, सियाराम और छह अज्ञात को ताश खेलते पकड़ लिया।
सभी के खिलाफ धारा 144 का पालन न करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की। थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि सामूहिक रूप से भीड़ लगाने और लॉकडाउन का पालन न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें