फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज पढ़ने से मना करने पर इमाम को मस्जिद में घुसकर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में सामूहिक नमाज पढ़ने पर प्रतिबंध है। रविवार दोपहर मोहल्ला अफसरी स्थित मोहम्मदी मस्जिद में घुसकर कुछ लोगों ने नमाज पढ़ने का प्रयास किया। इमाम के रोकने पर उन लोगों ने इमाम को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इमाम की तहरीर पर दो नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के गांव जरारी निवासी हाफिज मोइन उल हक मोहल्ला अफसरी स्थित मोहम्मदी मस्जिद में इमाम हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे बजे मोहल्ले के कई लोगों के साथ मोहम्मद अकबर और चंदन मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए घुस गए।
इमाम ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन होने और धारा 144 लगे होने के कारण नमाज पढ़ाने से इनकार कर दिया। इससे आक्रोशित होकर मोहम्मद अकबर और चंदन ने अज्ञात लोगों के साथ इमाम को मस्जिद के अंदर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सभी आरोपी इमाम को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने घायल इमाम की तहरीर पर मोहम्मद अकबर और चंदन समेत छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मस्जिद में नमाज न पढ़ाने के विरोध में इमाम के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें