तिर्वा। होटल के बाहर लगे पोल की चपेट में आने से शनिवार को बच्ची की मौत हो गई है। परिजनों ने होटल संचालक पर अवैध कटिया के चलते बच्ची की मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र क़े सखौली गांव निवासी शिवम ने बताया कि रात नाै बजे छोटी बहन आंशिका (10) गांव क़े बाहर स्थित किराने की दुकान से सामान लेकर घर आ रही थी। रास्ते में एक होटल के बाहर लगे पोल में आ रहे करंट की चपेट में आकर बहन गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है और होटल संचालक पर कार्रवाई के लिए धरने पर बैठ गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल संचालक को हिरासत में लें लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। (संवाद)