फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मानक से अधिक खाद देने पर लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पोर्टल की टॉप 20 सूची में नाम आने पर खाद दुकानों की जांच की गई। अनियमितता मिलने पर एक दुकान की बिक्री पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को लाइसेंस निरस्त किया गया। वहीं एक दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने सरायमीरा स्थित विश्वनाथ खाद भंडार का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों की जांच में पता चला कि विक्रेता द्वारा तीन कृषकों को मानक से अधिक उर्वरक दिया गया। इसकी पुष्टि होने पर खाद भंडार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। भविष्य में ये उर्वरक का व्यापार नहीं कर सकते। इसी तरह पट्टी ठठिया स्थित अन्नपूर्णा एग्रीजंक्शन ने कृषक मानसिंह को एक साथ अधिक बोरी यूरिया दी थी। सहायक विकास अधिकारी की जांच में पाया गया कि ली गई उर्वरक के सापेक्ष किसान के पास जमीन कम है। इसी आधार पर इनका लाइसेंस निलंबित करके बिक्री प्रतिबंधित कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें