फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्कूटी की टक्कर से रोड पार कर रहे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। ई-स्कूटी की टक्कर से मंगलवार को पैदल रोड पार कर रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बुजुर्ग को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन



औरैया जिले के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण (66) गांव के बाहर शाम को गांव में ही रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ई-स्कूटी सवार ने रोड पार कर रहे श्रीकृष्ण को टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला अन्य जिले का है, आगे की कार्रवाई विधूना थाना में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें