फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीये से कपड़े की दुकान में लगी आग

Fri, 13 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली में प्रेमपुुर क्षेत्र के ग्राम मिघौली में लगी आग में गृहस्थी जल गई, वहीं सिकंदरपुर कस्बे में एक कपड़े की दुकान में पूजन के समय जलाए गए दीये से आग लग गई, जबकि आतिशबाजी में छुड़ाए गए राकेट एक घर के छप्पर पर आकर गिरा, जिससे वहां आग लग गई।
विज्ञापन


ग्राम मिघौली में देर रात अशोक सिसौदिया पुत्र बादशाह सिंह के छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक छप्पर से तेज लपटें उठने लगी। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। जब तक पानी की व्यवस्था कर आग बुझाई जाती तब तक चार चारपाई, रजाई-गद्दा, कपड़े, गृहस्थी का अन्य सामान समेत नगदी जलकर राख हो गई।

पूर्व प्रधान रामेंद्र सिंह यादव फौजी ने शासन-प्रशासन को अग्निपीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। सिकंदरपुर सपा नगर अध्यक्ष विशुनदयाल सविता की कपड़े की दुकान है। दीपावली की रात उन्होंने दुकान में पूजन किया। दीपक जलाकर गोलक के ऊपर रख दिया और दुकान बंद कर दी।
विज्ञापन


देर रात दुकान से धुआं उठते देख लोगों ने जानकारी विशुनदयाल को दी। जब तक वह आते और दुकान खोलते तब तक अंदर रखा कपड़ा, साड़ियां आदि सामान जलकर राख हो चुका था। कस्बे में पानी की टंकी के पास रामचंद्र शाक्य का घर के बाहर परचून का खोखा और छप्पर रखा है।

दीपावली की रात किसी द्वारा छुड़ाई गई आतिशबाजी में एक राकेट उनके छप्पर पर आकर गिरा। जिससे आग लग गई। जब तक आग बुझाने का प्रयास किया जाता उसने खोखे को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, पर जब तक आग बुझती तब तक हजारों रुपये कीमत का सामान जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें