फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इनरव्हील क्लब की नई अध्यक्ष बनीं कृष्णा अवस्थी

विज्ञापन
फोटो :14: पदग्रहण समारोह में नई टीम के साथ मौजूद इनरव्हील क्लब की टीम। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
कन्नौज। इनरव्हील क्लब के नए सत्र का पदग्रहण समारोह उत्साह और गरिमामयी माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद की जिम्मेदारी सौंप समाज सेवा के कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने परंपरा के अनुसार नवनिर्वाचित अध्यक्ष कृष्णा अवस्थी को क्लब का आधिकारिक कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।
विज्ञापन

कॉलर हस्तांतरण के साथ ही नई अध्यक्ष को क्लब की जिम्मेदारियां औपचारिक रूप से सौंप दी गईं। नवगठित कार्यकारिणी में कृष्णा अवस्थी ने अध्यक्ष, वाणी गुप्ता ने सचिव, रीता पाठक ने कोषाध्यक्ष तथा ममता शुक्ला ने आईएसओ का पद ग्रहण किया। सभी पदाधिकारियों ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष कृष्णा अवस्थी ने कहा कि क्लब महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद वर्ग के हित में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में नए अभियान संचालित किए जाएंगे।समारोह में शोभा गुप्ता, जया जैन, अंजना मेहरोत्रा, रोली गुप्ता, रोमी दुबे, दीपाली टंडन, रंजना भट्टाचार्य, नीतू जैन, ममता शुक्ला, रचना मेहरोत्रा, रीता पाठक, सरोज पाठक, बीनू दुबे, उषा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, रक्षा शुक्ला, रीता सक्सेना, रजनी दीक्षित, ममता दुबे सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें