कलक्ट्रेट में राशन न मिलने की डीएसओ केके गुप्ता से शिकायत करते तहसीपुर के ग्रामीण।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोटेदार ने तहसीपुर के कार्डधारकों के नाम काट दिए। आरोप है कि रंजिश में कोटेदार ने सूची से नाम काटे हैं। इससे फरवरी में राशन नहीं मिला। सोमवार को ग्रामीणों ने शिकायत की। डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सदर तहसील इलाके के तहसीपुर गांव के कई ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। राहुल कुमार ने बताया कि कुछ समय पहले ग्रामीणों ने राशन न मिलने पर कोटेदार अरुण कुमार की शिकायत की थी। इससे वह रंजिश मानने लगे। आरोप है कि कोटेदार ने गांव के करीब 18 लोगों के नाम सूची से काट दिए। ग्रामीणों ने डीएम से राशन न मिलने की शिकायत की। उन्होंने डीएसओ को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। डीएसओ केके गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।