फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के बाद ओपीडी में होगा उपचार

विज्ञापन
कोरोना जांच कराने के निर्देश के बाद पंजीकरण खिड़की पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की सबसे पहले कोरोना जांच कराई जाएगी। निगेटिव रिपोर्ट आने पर मरीज का पंजीकरण कर उपचार व परामर्श मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार से शुरू हुई इस व्यवस्था के तहत ओपीडी पहुंचे 104 मरीजों की कोरोना जांच कराई गई। निगेटिव रिपोर्ट आने पर उपचार व परामर्श दिया गया। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि सबसे पहले ओपीडी में आने वाले मरीजों को गंभीरता से लेकर कोरोना की जांच कराई जाएगी। कोरोना संक्रमित मिलने पर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर जिला अस्पताल में उपचार दिया जाएगा। अभी बुजुर्गों और बच्चों को कोरोना जांच न कराने की छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें