फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से डॉक्टर की मौत, चार घायल

विज्ञापन
डॉक्टर पीसी दीक्षित की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। एक्सप्रेसवे पर तालग्राम के बिचपुर्वा के पास तेज रफ्तार कार का एक्सल टूट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नर्सिंग होम संचालक डॉक्टर की मौत हो गई। स्टाफ के चार लोग घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदबाद सलेमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय डॉ. प्रेमचंद्र उर्फ पीसी दीक्षित मौजूदा समय कानपुर के किदवई नगर में रहकर स्वाती हास्पिटल किदवई नगर और स्वाती हास्पिटल नौबस्ता का संचालन करते थे। जिले के सौरिख कस्बे में साईं हास्पिटल है। शनिवार को वह छिबरामऊ में निर्माणाधीन आरआर हास्पिटल का पंजीकरण कराने के लिए डॉ. आमोद शर्मा, आशुतोष दुबे, संगीता पांडेय और नीलेश राजपूत के साथ सीएमओ आफिस कन्नौज गए थे। पंजीकरण कराने के बाद शाम चार बजे के करीब कार से सौरिख लौट रहे थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बिचपुर्वा गांव के सामने कार का एक्सल टूट जाने से वह साइड सुरक्षा रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे में डॉक्टर प्रेमचंद्र दीक्षित की मौत हो गई। उनके साथ मौजूद स्टाफ के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही बेटा वैभव दीक्षित, सोम दीक्षित और पत्नी कुसुम दीक्षित मेडिकल कालेज पहुंच गईं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें