विशुनगढ़। आलू के खेत मेें घुसे जानवरों को भगाने के लिए भाई के साथ गया युवक गायब हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम कुशलपुर कैरदा निवासी संतराम ने बताया कि 18 दिसंबर की शाम 5 बजे पत्नी गुड्डी बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। तभी पड़ोसी गांव निदौली निवासी सिंटू घर आया और बताया कि खेत में जानवर घुसे गए तथा आलू की बेल को नष्ट कर रहे है। जानकारी होने पर पुत्र शिवम (20) व आकाश (15) दोनों खेत में घुसे जानवर भगाने के लिए चले गए। सात बजे आकाश ने घर आकर जानकारी दी कि शिवम की पकड़ हो गई है। परिजनों समेत अन्य ग्रामीणों के साथ खेतों पर पहुंचकर शिवम को तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में थानाध्यक्ष पारुल चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज युवक की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।