फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ: निर्जला व्रत में गर्भ में पल रहे शिशु का भी रखें ध्यान

विज्ञापन
डॉ. निधि गोयल। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी करवाचौथ पर सुुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इसके बाद रात को चांद देखकर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ेंगी। यह व्रत खासतौर पर उन महिलाओं को संजीदा होकर मनाना पड़ेगा, जो गर्भवती हैं। इन्हें पति की लंबी आयु की कामना के साथ-साथ बच्चे और खुद की सेहत को ध्यान में रखकर व्रत रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात महिला और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि गोयल ने ऐसी महिलाओं को सजग रहने की सलाह दी है। इनका कहना है कि अगर हाईरिस्क, लो-हाई ब्लड प्रेशर या अन्य बीमारी की समस्या है तो व्रत रखना जरूरी नहीं है। सिर्फ पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना कर सकती हैं। मान्यता के आधार पर अगर व्रत रखना है तो खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।
व्रत रखने से पहले शनिवार की रात पनीर, छेना, जलेबी, फलों का रस, गाजर, पालक, लौकी के अलावा पर्याप्त मात्रा में फलों का सेवन करें। मसालेदार और तेलयुक्त भोजन से परहेज करें। चक्कर या उल्टी होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। व्रत के बाद नमक या नींबू मिलाकर पानी पीएं। इसके बाद हल्का भोजन करें। अगर भूख अधिक है तो आधी रात को हल्का भोजन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें