फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में की भूख हड़ताल, कर्मचारी बोले, दो साल पहले सरकार ने दिया था आश्वासन, पूरा नहीं हुआ

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 18 सूत्री मांगों को लेकर जिला अस्पताल में गुरुवार को भूख हड़ताल की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को सौंपा। सभी ब्लाक इलाकों से आए कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी दो साल से कर्मचारियों के हित में मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद कर रहे हैं। इनका कहना है कि आश्वासन के बाद भी विचार नहीं किया गया। इस से नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला अस्पताल में भूख हड़ताल की। कर्मचारियों ने कहा कि नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी बहाल की जाए। निजीकरण, आउटसोर्सिंग, ठेकेदारी व्यवस्था को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। इनके कर्मचारियों को समायोजित करें। खाली पदों पर नियुक्ति की जाए। संविदा, आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन मिले। छठें वेतन आयोग की विसंगतियां दूर कर सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता दें। सभी संवर्गों को प्राप्त भत्तों का पुनरीक्षण किया जाए। डिप्लोमा इंजीनियर की तरह सभी राज्य कर्मचारियों को सातवें वेतन के रूप में 4600 रुपये पूर्व ग्रेडपे के समान मैट्रिक लेवल को न मानते हुए 4800 ग्रेड पे दिया जाए।
इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ मंत्री मान सिंह प्रजापति, यूपी सिंह, फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कटियार, शशांक कटियार, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, विजय बहादुर, डॉ. पंकज वर्मा, अजीत कुमार, पंकज कुमार, सतेंद्र, निशांत पांडेय, उमेश चौहान आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें