फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्पीड ट्रायल में 10 मिनट देरी से पहुंची जीएम की ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने गुरुवार को अधीनस्थ अफसरों के साथ कानपुर अनवरगंज से कन्नौज रेलवे स्टेशन तक इलेक्ट्रिक रेलवे लाइन का 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हाईस्पीड ट्रायल किया। इसमें बिल्हौर तक 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जीएम की विशेष ट्रेन पहुंची। इसके बाद कॉशन (तकनीकी खामी) की वजह से चालक को 90 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार करनी पड़ गई। जीएम ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर उतरते ही विद्युत इंजीनियरों को फटकार लगाकर तकनीकी खामी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार को गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी विशेष ट्रेन से सुबह आठ बजे कानपुर अनवरगंज से कन्नौज के लिए 110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से रवाना हुए। विशेष ट्रेन को 55 मिनट में कन्नौज पहुंचना था। यह 10 मिनट देरी से नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंची। ट्रायल में इस कमी पर जीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्लेटफार्म का निरीक्षण करने के बाद महिला व पुरुष प्रतीक्षालय देखा। इसके बाद इलेक्ट्रिक बिजली कंट्रोल रूम को चेक किया। छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में यात्री सुविधा के लिए 12 नंबर रजिस्टर का प्रयोग करने के निर्देश दिए। रेलवे रोड पर दुकानों का अतिक्रमण देख डीएम की अनुमति लेकर हटवाने के निर्देश दिए। कन्नौज रेलवे का साइन बोर्ड जीटी रोड पर लगवाने के लिए कहा। पार्किंग स्थल के पीछे की जमीन को कब्जा मुक्त करवाकर बाउंड्री के निर्देश दिए। इस मौके पर इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत, एडीआरएम अजय वैष्णव समेत मंडल के वरिष्ठ विद्युत इंजीनियर मौजूद रहे।
हरदोई से कन्नौज रेलवे लाइन बिछाने पर गोलमोल जवाब
मीडिया से बातचीत में जीएम से हरदोई से कन्नौज रेलवे लाइन बिछाने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि पहले सर्वे करवाया जाएगा। इस कार्य में बहुत समय लगेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निरीक्षण इसलिए करवाया जाता है कि अधूरे पड़े काम पूरे हो सकें। कन्नौज रेलवे स्टेेशन पर अच्छा काम हुआ है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
कोरोना काल में बंद समेत नॉनस्टाप ट्रेनों को रोकने को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने सदस्यों के साथ जीएम को ज्ञापन सौंपा। 10 सूत्री मांगों को पूरा कराने की मांग की। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, गोविंद दुबे, गुड्डन पटवा, सुरेश चंद्र वर्मा, अलोक कुमार, मनीष गुप्ता और सतीश कटियार मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बंद ट्रेनों को शुरू करने के लिए कहा। वहीं जेडआरसीसी सदस्य राज शर्मा ने जीएम से जनरल टिकट की बिक्री व ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग की। जीएम ने कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिलहाल धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें