फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में करीमपुर की टीम जीती

विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खिलाड़ी व कमेटी के लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला गंगा समिति की अगुवाई मेें वन विभाग व नेहरू युवा केंद्र नमामि गंगे परियोजना के सहयोग से गंगा ग्राम इब्राहिमपुर में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता हुई। कबड्डी में करीमपुर की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि गुगरापुर ब्लाक के गंगा ग्राम इब्राहिमपुर में हुई स्पर्धा में चांदापुर, राजूपुर, अकबरपुर, करीमपुर एवं आसपास गांव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी में करीमपुर की टीम विजेता रही। उप विजेता इब्राहिमपुर टीम बनी। वॉलीबाल प्रतियोगिता में गुनाह की टीम विजेता व करीमपुर की टीम उप विजेता रही। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में विपिन ने प्रथम, शैलेंद्र ने द्वितीय व सौरभ ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की दौड़ में निशा, प्राची, रोली, प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में शैलेंद्र, शिव सिंह, विपिन कुमार ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर की बालिका वर्ग दौड़ स्पर्धा में रुचि, प्राची व अर्चना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक ववेक सैनी व कुलदीप यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें