फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के बीच निकलेगी कांवड़ यात्रा, शिवालयों में होगी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। महाशिवरात्रि पर जिले के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ रहेगी और शहर में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी। इसको देखते हुए शनिवार को आईजी प्रशांत कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की। इसमें कांवड़ यात्रा के तहत शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

आईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाए। घनी बस्तियों से यात्रा के गुजरने के दौरान विशेष सावधानी बरती जाए। प्रमुख गंगा घाट और शिवालयों में सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात रहेगा। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि शहर के प्रमुख शिवालय बाबा गौरी शंकर मंदिर, बाबा विश्व नाथ चौधरियापुर, शिवाला सरायमीरा, इंद्रेश्वर नाथ मंदिर ठठिया मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इन शिवालयों के लिए सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। एएसपी अरविंद कुमार, सीओ शिव प्रताप सिंह भी मीटिंग में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें