फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी गर्मी के चलते मेडिकल कालेज में बढ़ी मरीजों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। दोपहर में गर्मी और शाम को होने वाली सर्दी से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या में बढ़ गई है। जुखाम, बुखार, खांसी व त्वचा रोग के सर्वाधिक मरीज पहुंच रहे हैं। प्राचार्य ने मरीजों की संख्या को देखते हुए ओपीडी में डॉक्टरों को समय से पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज की ओपीडी में सुबह आठ बजे से ही लाइन लगने लगी है। पिछले सप्ताह तक प्रतिदिन 300 से लेकर 400 तक ओपीडी में पहुंच रहे थे। शनिवार को मरीजों की संख्या 574 पहुंच गई। इसमें सर्वाधिक मरीज खांसी, बुखार, जुखाम व स्कीन के मरीज रहे।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने कहाकि तबियत बिगड़ने पर चिकित्सक की सलाह लेकर ही दवा लें। आराम न मिलने पर जांच जरूर कराएं।
बचान के उपाय
सुबह-शाम सर्दी से बचाव रखें।
मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घरों और आसपास पानी न जाम होने दें।
फ्रिज की हर सप्ताह सफाई करें।
बुखार आने पर लापरवाही न करें।
विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें