वायरल वीडियो में एक महिला और दो युवक फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। बंदूक से शराब की बोतल और मटके में निशाना लगाया जा रहा है। मामला छिबरामऊ तहसील के सिकंदरपुर रौनी गांव का है।
कन्नौज में महिला और 2 युवकों का फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बंदूक से तीनों शराब की बोतल और मटके घर की दीवार पर रखकर निशाना लगाते हुए नजर आ रहे हैं। घर के दूसरी ओर रहने वाले पीड़ित खेत मालिक का आराेप है नशेबाजी में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। स्थानीय पुलिस जानकर बनी अनजान बनी है।
विज्ञापन
एक महिला और दो युवकों का फायरिंग करते वीडियो वायरल हुआ है। बंदूक से शराब की बोतल और मटके में निशाना लगाया जा रहा है। मामला छिबरामऊ तहसील के सिकंदरपुर रौनी गांव का है। वायरल वीडियो में नशे में दो युवक एक महिला को फायरिंग के लिए निशाना लगाना बता रहे हैं। इसके बाद महिला अकेले फायरिंग कर रही है।
इसके बाद दोनों युवक बारी बारी से फायरिंग करते दिख रहे हैं। घर की दीवार पर बोतल व मटका रखकर निशानेबाजी की जा रही है। घर के दूसरे तरफ खेत है। पीड़ित खेत मालिक का आरोप है कि नशेबाजी में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस मामले में सीओ शिव कुमार थापा का कहना है कि वायरल वीडियो की पड़ताल कराई जा रही है।