फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: 50 हजार नगदी समेत दस लाख के जेवर ले गए चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। बंद पड़े मकान से चोर 50 हजार रुपये समेत करीब दस लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के धरमंगदपुर गांव निवासी कीर्ति कुमार 16 सितंबर को बारिश के दौरान पुश्तैनी मकान को बंद कर गांव में बनवाए गए नए मकान में परिवार समेत गए थे। पुश्तैनी मकान में चोरी हो गई। कीर्ति कुमार ने बताया कि वह शनिवार सुबह पहुंचे तो दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर सामान बिखरा था। अलमारी में रखे एक जोड़ी सोने के कंगन, पंद्रह अंगूठी, छह जोड़ी तोड़ियां, 25 चांदी के सिक्के, दो जोड़ी झुमके समेत अन्य जेवर, पीतल के बर्तन, 50 हजार रुपये नदारद थे।
विज्ञापन

कीर्ति कुमार ने करीब दस लाख रुपये की चोरी बताई है। कोतवाल शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें