मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि पिता के पैर में चोट लग गई थी, इसलिए मेडिकल कॉलेज आया था। ओपीडी में कोई व्हील चेयर या स्ट्रैचर न होने की वजह से पिता को कंधे पर उठाकर डॉक्टर के पास ले गया।
मरीजों से जाना हालचाल
राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से जानकारी की। प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया व सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह से उन्होंने जानकारी भी की। डिप्टी सीएम ने बाल रोग, गायनी वार्ड, जरनल वार्ड समेत कई विभागों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश भी दिए । डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं भी सुनी। उसके बाद डिप्टी सीएम का काफिला उमर्दा स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल केंद्र पर भी पहुंचा। यहां पौध आदि के बारे में जानकारी की।